saraikela

Apr 18 2024, 20:59

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

सरायकेला : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छवि ड्रामेटिक आर्ट सोसाइटी की ओर से चांडिल प्रखंड के कमारगोड़ा में, लोक कला मंच के द्वारा कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमियाडीह एवं छोटा सेगई में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान लोगों से किया गया।

मौके पर कलाकारों ने बहकावे में तुम कभी आना, सोच समझकर बटन दबाना, छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है,का संदेश नाटक के माध्यम से दिया। नाटक के माध्यम से उपस्थित आम जन मानस को मतदाता के महत्व के बारे में समझाया और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किया गया।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।पिछले लोकसभा चुनाव में जिन पोलिंग बूथ पर मतदान प्रतिशत कम रहा है, उनपर विशेष फोकस कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सुना और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

saraikela

Apr 18 2024, 20:23

स्वीप कार्यक्रम के तहत इचागढ़ एवं चांडिल प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

सरायकेला : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इचागढ़ प्रखंड के बांदु गांव में एवं चांडिल प्रखंड के चाँदूडीह गांव में मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया, जिससे मतदाताओं को जागरूक किया जा सकें। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया।

मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।

यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

saraikela

Apr 18 2024, 19:49

मंत्री दीपक विरूवा ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

चाईबासा: इंडिया गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री सह प्रभारी दीपक बिरुवा ने झारखंड से भाजपा मुक्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी गंभीरता से चुनाव जीत सुनिश्चित करने के लिए एक जुट हो गई है। हमारी जीत निश्चित है, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी को जीतेगी मौके पर मौजूद प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी ने अपनी हक, अधिकार एवं देश की संविधान को बचाए रखने के लिए अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। मौके पर मौजूद मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु समेत अन्य वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि आज देश भाजपा के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह आसान नहीं है। देश का संविधान खतरे में है।

यहां के आंदोलनकारी, आदिवासी-मूलवासियों के हक-हुकूक व अधिकार खतरे में है। आज झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान के तरक्की व उन्नति की योजना बनाने का काम किया जा रहा है। झारखंड के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी।

सभी वक्ताओं ने झारखंड से भाजपा मुक्त करने का आह्वान किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी समेत अन्य अतिथियों का आतिशी स्वागत किया। इस दौरान झामुमो समर्थकों में काफी जोश देखी गई।

अतिथियों ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर युवा नेता राजू लागुरी के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने झामुमो का दामन थामा। मौके पर जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन, झामुमो नेता बामिया मांझी, आंदोलनकारी ज्वाला कोड़ा, मंगल सिंह बोबोंगा, लक्ष्मी नारायण लागूरी, इजहार राही, सोनाराम देवगम, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास समेत काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

saraikela

Apr 18 2024, 14:07

दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आग लगने से वन्य जीव जंतु का पलायन शुरु, हर साल इस समस्या से गुजरना पड़ता है वन्य जीव को

सरायकेला चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नीमडीह थाना क्षेत्र में पड़ने वाले दलमा गज परियोजना के एक् हिस्से में अग लग गयी है। इस् आग से जंगल की बीट ऊपर पितकी, बातकोमकोचा ,तनकोचा आसपास के जंगलों में दो दिनो से आग के कारण वन्य जीवजंतु जंगल छोड़कर तराई की ओर भाग रहे हैँ।

यह आग प्रत्येक वर्ष लग जाती है जिससे जीव जंतु का पलायन शुरु हो जाता है। गर्मी के दस्तक देते हीं जंगल में आग लगना शुरू हो गया । जंगल कोई प्रांत में आग बराबर लगते है, जंगल में आग लगने से कई प्रजाति के कीमती पौधे जल जाते हैँ। साथ ही हाथी की पोष्टिक भोजन जेसे घास, दूधीलता,शाल के पेड़, गलगल, पाईजन का पेड़ प्रति बर्ष नष्ट हो जाते हैँ जिसे गजराज का झुंड इस सेंचुरी से विगत तीन वर्षो से नदारद् रह रहा है।, प्रत्येक वर्ष गजराज की जनगणना भी होती है।परंतु गजराज का झुंड नही रहने पर वन विभाग द्वारा जन गणना में हाथी की उपस्थित नाही दरसा पाते हैँ।

भीषण गर्मी के समय आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग द्वारा फायर वाचार का कई टीम बनाया गया जिसके द्वारा आग पर काबू पाने के लिए काम किया जाता है । गर्मी के दौरान कई तलाब् और जल स्रोत सूखने लग जाते हैँ। जिससे छोटे बड़े वन्य प्राणी को पानी और भोजन की तलाश रहती है ।

इस सेंचुरी में पोष्टिक भोजन की पर्याप्त मात्रा में नही मिलने के कारण कई वर्षो से गजराज का झुंड सेंचुरी से भटक कर सेंचुरी से सटे छोटे बड़े जंगल में आश्रय लिए हुए हैँ। आप को बता दू एक दशक था ,जब गज परियोजना में विभिन्न तलाब् और जल स्रोत में हाथी की झुंड को विचरण करते देखा जाता था । पर्यटकों के लिए उत्साह का माहौल बना रहता ,आज जो भी पर्यटक जंगल में सफारी करने पहुंचते है,जिसको हाथी की झुंड नही देखने को मिलता जिसे मकुला कोचा, चेकनाका में सिख्यात करते हे,एक भी वन्य जीव जंतु देखने को नही मिला ।

एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा वन एब पर्यावरण विभाग को करोड़ों रुपया जंगल और जंगली जीव जंतु की संरक्षण के लिए मुहैया करते है

saraikela

Apr 17 2024, 20:48

आदिवासी मूलवासियों का उत्थान नहीं कर सकती झामुमो सरकार: सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा


चाईबासा : झारखंड की निरंकुश व तानाशाह झामुमो सरकार को जवाब देने के लिए भाजपा को वोट करें। उक्त बाते सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कही। वे बुधवार को मझगांव विधानसभा के मंझारी प्रखंड में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता से कही।  

श्रीमती कोड़ा ने कहा कि सिंहभूम की जनता भाजपा को वोटकर जेएमएम को करारा जवाब देगी। क्योंकि वह विकास के हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा अनुशंसित योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न करते रहे। जब मैने इसका विरोध किया तो मुझे विकास विरोधी कहा गया। सरकारी विरोधी तक कहा गया। लेकिन जनता की समस्या उठाना मेरा फर्ज है इसे निडरता से करती रहूंगी। मेरे काम के रास्ते में रोड़े अटकाये गये। मैने जनता के हित में कई अनुशंसाएं की थीं। इससे झामुमो वालों की ओछी मानसिकता उजागर होती है। अब तो वे लोगों को डराने धमकाने भी लगे हैं। वह हमेशा दबाव की राजनीति करती है।

विकास के हर मोर्चे पर झामुमो फेल

गीता कोड़ा ने कहा कि जेएमएम की सरकार विकास के हर मोरचे पर फेल है। गरीब गुरबों की आशाएं टूट गयीं। बेरोजगारी बढ़ गयी। लोग पलायन को विवश हैं। झामुमो वालों के पास कोई विजन नहीं है।  

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास की योजनाओं के पैसा झारखंड सरकार को भेजती है झारखंड सरकार उसे रोक देती है। कर परेशान कर रही है। एक ओर सरकार बिजली बिल माफ करने की बात कर रही है। लेकिन एक दो बल्ब जलाने पर भी लाभुको को हजारों का बिल थमा दिया जा रहा है। 

भाजपा सरकार में मिला है महिलाओं को सम्मान

गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओ को कई सम्मान दिये जा रहे है। महिला समूह के के खातों में सीधा पैसा पहुंच रहा है। जिससे महिलाए अपने अपने घर परिवार के साथ गांव का भी विकास कर रही है। जेएमएम की सरकार में कभी नहीं चाहा कि महिलाओं का विकास हो। महिलाए जब भी काम करना चाहते हैं, जेएमएम के विधायकों और उनके गुंडों द्वारा हमेशा काम पर बाधा डाला जाता है। जेएमएम की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

 जेएमएम सरकार आदिवासी मूलवासियों का उत्थान नहीं कर सकती है। जेएमएम सरकार से पूछा जाना चाहिए कि पिछले 15 सालों में उन्होंने क्या काम किया है। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि हो भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए उनका भी समर्थन था। लेकिन सरकार ने आज तक एक भी हो भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की। हो भाषा को आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग रखने का काम भी मैने ही किया था। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि मोदी जी हर वर्ग के लिए विकास के काम कर रहे हैं। 

आम जनता सावधान रहें झामुमो के लोग गलत प्रचार करेंगे और दिग्भ्रमित करेंगे। मोदी ने पेसा कानून को बनाकर जेएमएम सरकार को भेजा, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे लागू नहीं किया। और ना ही पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के आदिवासी गांव की विकास के लिए राज्य की जेएमएम सरकार ने कोई सुझाव या मंतव्य भेजा। अगर जेएमएम सरकार के पास आदिवासी क्षेत्रों के विकास करने के लिए विजन होता तो पेसा की नियमावली को ड्राफ्ट कर केंद्र सरकार को भेज देता। गीता कोड़ा आज मंझारी के जलधर, टोन्टो, दोकट्टा, थई, पिंडगीसिंदरी, ईचाकुटी, एपिलसिंगी, उकुमादकम, बिदरी सहित कई गांवों का दौरा कर समर्थन मांगी। इस दौरान श्रीमती कोड़ा ने थाई मंदिर में पूजापाट भी की। 

इस दौरान भाजपा के मंझगांव पूर्व प्रत्याशी भूषण पार्ट पिंगुआ, अनिल बिरूली, जलधर मुंडा दीनबंधु सवैया, एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह मंझारी के पूर्व जिला परिषद जयपाल कुंकल, मुखिया सुरु कुई, जेना राम कुंकल, पांडू डोरीबुरू, निरल पूर्ति, महिला समूह की दीदी, मुंडा रामेश्वर कुंकल, जामदार सवैया, गुरुदेव पान, राजेश बोदरा, कमल दास, मंडल अध्यक्ष गुरचरण बंकिरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष साधु चरण बिरुआ, बंशीधर प्रधान, महामंत्री रामचंद्र गोप, हरीश केसरी, कृष्ण बिरुआ, सोनाराम बिरुआ सहित अन्य लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

saraikela

Apr 17 2024, 20:46

रामनवमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पूरी तरह राम भक्ति में डूबे

चाईबासा : आज रामनवमी त्योहार के सुअवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पूरी तरह राम भक्ति में डूबे चाईबासा शहर के रामनवमी जुसुस में शामिल हुए।पूरे शहर का भ्रमण कर जनता को प्रणाम कर रामनवमी त्योहार पर शुभकामना दिए और आशीर्वाद लिये।

दुर्गा वाहिनी सेना के बहनों ने उन्हें लड़ने के लिए तलवार भेंट किया ,तलवार हाँथ में लेकर पूरे हृदय से गीता कोडा ने जय श्री राम का जयगोष कीया।पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी रामभक्ति में लय होकर लोहे की लाठी भांजकर अपनी रामभक्ति का प्रदर्शन किये।सेवा पंडालों में जाकर कोड़ा दंपति ने रामभक्तों की सेवा भी किया।

saraikela

Apr 17 2024, 20:44

चांडिल अनुमंडल में अद्भुत उत्साह और उमंग के साथ निकली रामनवमी की शोभायात्रा


 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य आकर्षक अद्भुत और शांति के माहौल में उत्साह और उमंग पूर्वक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम सनातन समिति के द्वारा पश्चिम बंगाल कलकत्ता से आए नाटकीय मंडली के द्वारा विशाल सोभायात्रा आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया ।

श्रीराम नवमी सांस्कृतिक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और तलवार कटार के साथ शामिल हुई महिलाओं युवतियों और बच्चों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। 

जुलुस यात्रा महिलाओं के साथ राम भक्तों के उत्साह में उमंग में कहीं कोई कमी नजर नहीं आयी। पूरे चांडिल बाजार में भगवा श्री राम और बजरंगबली के झंडों से पटा हुआ था। जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा में चांडिल पुलिस बल के साथ महिला जवान होमगार्ड को लगाया गया था। कैमरे से शोभायात्रा की निगरानी की जा रही थी। भगवान श्री राम्, शिव जी और महाभारत पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई । 

जगह- जगह सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों संस्थानों के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन और स्वागत किया जा रहा था। ग्रामीण क्षेत्र से शोभायात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे आए थे जो सड़क के किनारे तमाम भवनों और बरामदे में बैठकर शोभायात्रा और झांकियों का अवलोकन कर रहे थे। 

एक ओर जहां वीर रस के संगीत का बाजा बज रहा था, तो दूसरी ओर डीजे में श्रीराम और हनुमान के उर्जा से ओतप्रोत भरे गीत बज रहे थे। उसमें सभी भक्त झूम रहे थे। पूरे चांडिल के लोंग जय श्री राम जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था। हाथों में हनुमान पताका, तलवार लिए जय श्री राम की नारा लगा रही थीं तो मानो एक तरंग सी निकल रही थी। 

अपराहन दो बजे श्री राम सनातन समिति चांडिल के संरक्षक मंडल की अगुवाई में चांडिल पुराने पेट्रोल पंप से चांडिल स्थित से बाजार भ्रमण करते हुए चांडिल साधु बाँध मठिया रामनवमी की सांस्कृतिक शोभायात्रा निकली गई।सेकडो की तादात में राम भक्त पहुंच ।

saraikela

Apr 17 2024, 17:41

रांची का तापमान 37 डिग्री, राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 40 डिग्री के पार होने की उम्मीद


रांची : राजधानी के तापमान भी 37 डिग्री पहुंच गया है. कोल्हान और पलामू प्रमंडल में लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है.आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी. राज्य के अधिसंख्य जिलों का पारा 40 डिग्री सेसि के पार हो सकता है. रांची का तापमान भी 37 डिग्री पहुंच गया है. 

कोल्हान और पलामू प्रमंडल में लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि कोल्हान और पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेसि से अधिक हो सकता है. मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है. 

कहा है कि इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. बच्चे और बुजुर्गों से आग्रह किया गया है कि विशेष जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें. घरों से बाहर निकलते समय सिर ढंक लें. मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है. अभी 22 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है. मौसम शुष्क होने पर तापमान बढ़ेगा.

 इधर राजधानी में भी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. अगले दो-तीन दिनों में इसके 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है. इसके और बढ़ने का अनुमान है।

saraikela

Apr 17 2024, 17:38

चुनावी जनसंपर्क अभियान में निकली भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को बनाया गया बंधक, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को किया गया जख्मी

सरायकेला : आदित्यपुर गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव में उपद्रवी तत्वों के द्वारा, चुनावी जनसंपर्क अभियान में निकली भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को बंधक बनाया गया एवं उनके साथ धक्का मुक्की सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को परंपरागत हथियार से जख्मी कर दिया गया।

 जिससे महिला जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों को चोट पहुंची, सांसद के बॉडीगार्ड को भी घेर कर एक जगह बैठा दिया गया था, और उसके हथियार के साथ छीना -छपटी की गई, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को खबर करने के काफी देर बाद प्रशासन हरकत में आया इस बीच में भाजपा कार्यकर्ता संयम से विरोध का सामना किया एवं उग्र भीड़ को समझाने बुझाने का कार्य भी किया,जिस कारण सबों की जान बच पाई ,अन्यथा ग्रामीणों के भीड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के गुंडे अपने मनसुबा में कामयाब हो जाते। आज हम जो अपने प्रत्याशी को देख पा रहे हैं शायद उनकी हत्या जैसी अनहोनी हो सकती थी यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा बिल्कुल सोची- समझी साजिश थी, कुछ असमाजिक लड़के 8-10 मोटरसाइकिल में आते हैं और अगल-बगल के गांव से पुरुष एवं महिलाओं को ट्रैक्टर में लाकर परंपरागत हथियार से लैस कर रोड जाम कर दिया जाता है, आगे बढ़ने पर तीर, डंटा, लोहे के धारदार औजार से डराने धमकाने,एवं हमला की जाती है, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीति है ,हिंसा फैलाकर प्रत्याशी को डराने का, वोटर को डराने का ,और इसी तरह से लोकतंत्र की हत्या कर चुनाव जीतने का मनसुंबा पाल रखा है चुनाव पर्व लोकतंत्र में अपने विचार अभिव्यक्ति का बैलेट के माध्यम से आम जनता को देने का अधिकार है, पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गुंडागर्दी कर और बुलेट के दम पर चुनाव जीतना चाहती है।

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता विनोद पांडे कहते हैं ग्राम सभा का परमिशन नहीं लिया गया था ,क्या शादी- विवाह, रस्म - रिवाज ,पर्व- त्यौहार ,चुनाव प्रचार करने जाने में भी क्या ग्राम सभा का परमिशन चाहिए ?

5 साल सत्ता में झामुमो महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में झारखंड में राज किया, कोई काम आदिवासी मूलवासी के लिए नहीं कर पाया ,अब जब चुनाव आ गया तो भोले भाले ग्रामीणों को भड़काने का काम में लग गया, आखिर झारखंड मुक्ति मोर्चा क्यों चाहती है कि कोई प्रत्याशी गांव ना घुसे, घूम -घूम कर के झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग गांव में प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा प्रत्याशी को गांव घुसने मत दो। क्या कोल्हान की जनता को इतना बेवकूफ़ समझा है जो 5 साल आप सत्ता में रहे अब ओछी मानसिकता के आधार पर प्रत्याशी की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। मुख्यमंत्री जी और वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री अगर आप लोगों ने 5 साल जनता के काम किया हैं तो डर कैसा? साजिश क्यों की जा रही है? क्या छुपाना चाहते हैं जो गांव में प्रत्याशी गीता कोड़ा को जाने नहीं देना चाहते ? अब जब भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की पोल खोल रही है तो चीढ़ लग रहा हैं?

आज इस घटना को तीन दिन हो चुके हैं,जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और झारखंड सरकार क्या कार्रवाई किया केवल खानापूर्ति? अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई? इस राज्य में जब एक महिला सांसद के ऊपर दिन - दहाड़े हत्या के प्रयास की साजिश झारखंड मुक्ति मोर्चा के गुंडो के द्वारा की जा रही है और कार्रवाई नहीं हो रही है तो राज्य के अन्य महिलाओं का क्या हाल हो सकता है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को सत्ता का नशा चढ़ गया हैं, इस नशे में सांसद के ऊपर हुए कातिलाना हमले को भी सही ठहराने में लगे हुए हैं। 

मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से कहना चाहती हूं कि आग का खेल अच्छा नहीं होता हैं, अपने गुंडो पर लगाम लगाय, क्योंकि जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन की सरकार बनी है पूरे देश भर में भ्रष्टाचारियों की सरकार के रूप में राज्य का नाम बदनाम हो रही है, जमीन घोटाला और खनन घोटाला जैसे कई मामले में मुख्यमंत्री तक जेल में है, सरकार के कई बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है, ऐसे में गुंडागर्दी करके चुनाव जीतने का हथकंडा अपनाना, यह राज्य एवं कोल्हान की जनता कभी कामयाब होने नहीं देगी। 

मैं जिला प्रशासन से पुलिस प्रशासन से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों से मांग करती हूं कि हमारे प्रत्याशी गीता कोड़ा को ऊपर हुए कातिलयाना हमले की साजिश एवं बंधक बनाए जाने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

saraikela

Apr 17 2024, 17:32

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू


सरायकेला : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 25 अप्रैल तक चलेगा. 26 अप्रैल को समीक्षा की जाएगी. वहीं 29 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी, जबकि मतदान 13 मई को होना है. 

आपको बता दे कि सरायकेला- खरसावां जिले में तीन लोक सभा सीट है. इनमें सिहभूम और खूंटी संसदीय सीट में चौथे चरण के लिए मतदान होना है. जबकि रांची संसदीय सीट के लिए छठे चरण में मतदान होना है. चौथे चरण के मतदान को लेकर बुधवार को जिले के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है आज रात 12:00 से सभी चेक पोस्ट एक्टिव कर दिए जाएंगे. वहां एसएसटी की टीम की तैनाती कर दी जाएगी. इसके अलावा प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. आदर्श मतदान केंद्र जोमरो में बनाया गया है. 

आपको बता दें कि सिहभूम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कुल 431 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जबकि खूंटी लोकसभा अंतर्गत खरसावां विधानसभा में 282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सरायकेला विधानसभा के कुल 3 लाख 62 हजार 415 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1 लाख 81 हजार 477 पुरुष मतदाता होंगे, जबकि 1 लाख 80 हजार 930 महिला मतदाता होगी. 

वहीं 8 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी तरह खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां विधानसभा में कुल 2 लाख 21 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1 लाख 9 हजार 761 पुरुष मतदाता होंगे, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 383 हैं. वहीं अन्य मतदाता मतदाताओं की संख्या दो है।